फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ओएमआर शीट पर होगी तिमाही परीक्षा, झटपट मिलेगा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों की तिमाही परीक्षा के स्वरूप में बेसिक शिक्षा परिषद ने बड़ा बदलाव किया है। सत्र 2022-23 में तिमाही परीक्षाओं का आयोजन ओएमआर शीट पर होगा। छात्रों से बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परिणाम भी तुरंत पता चल जाएगा। परीक्षा में कक्षा एक से आठ तक के छात्र शामिल होंगे। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

जिले के 2249 स्कूलों में पढ़ने वाले 3.6 लाख विद्यार्थियों की तिमाही परीक्षा सितंबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित हैं। शिक्षकों को परीक्षा खत्म होने के बाद ओएमआर शीट को सरल एप पर अपलोड करना होगा। इसके लिए शिक्षकों को एप के जरिये मोबाइल से ओएमआर शीट को स्कैन करना होगा। एप स्कैन कर तुरंत बता देगा कि छात्र के कितने प्रश्न सही हैं और कितने गलत। सभी छात्रों का असेसमेंट तुरंत हो जाएगा। निपुण भारत मिशन के तहत इसी परीक्षा से कक्षा एक से तीन तक के बच्चों का असेसमेंट भी होगा। जिला परियोजना कार्यालय से प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे।
शिक्षक भरेंगे छोटे बच्चों की ओएमआर शीट
प्रश्नों के उत्तर के हिसाब से शिक्षकों को ओएमआर शीट भरने से पहले ही छात्रों का असेसमेंट करना होगा। कक्षा एक से तीन तक के छात्रों की ओएमआर शीट शिक्षकों को भरनी होगी। यदि छात्र ने सही उत्तर दिया होगा तो ओएमआर शीट पर प्रश्न के समक्ष गोला बनाना होगा। अगर उत्तर गलत होगा तो उसे रिक्त छोड़ देना होगा।
विज्ञापन

तिमाही परीक्षाओं का आयोजन ओएमआर सीट पर कराया जाएगा। इसे लेकर शिक्षकों को पूर्व में ही प्रशिक्षण दिया गया है। प्रश्नपत्रों को बहुविकल्पीय रूप में तैयार किया जाएगा। परीक्षा के बाद शिक्षकों को परिणाम भी सरल एप पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

- ओपी सिंह, जिला समन्वयक प्रशिक्षण, बलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें