नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना का प्रकोप इन दिनों काफी कम हुआ है। जिसका नतीजा है कि संक्रमितों मरीजों की संख्या में काफी गिरावट आई है। बुधवार को आई रिपोर्ट में एक नए मरीज पाया गया है। जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1335 हो चुकी है। वहीं अब तक कुल 1321 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या मात्र दो रह गई है। बुधवार को 1357 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में कोरोना की तीसरी लहर के रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर टीमें लगातार सैंपलिंग लेेने का काम कर रही है। वहीं टीकाकरण भी युद्ध स्तर किया जा रहा है। बताया कि जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आई है। इसके अलावा स्वास्थ्य टीमें लगातार टीकाकरण करने का काम कर रही है।