फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अधेड़ ने बबूल के पेड़ में फंदा लगा की आत्महत्या

Mon, 20 Mar 2023 11:45 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहड़। थाना क्षेत्र के मोहन छपरा टेकारी गांव के दियारा में सोमवार को एक अधेड़ ने बबूल के पेड़ पर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। अधेड़ की आत्महत्या की खबर सुनकर पत्नी सहित परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दुबहड़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

मोहन छपरा निवासी शंभूनाथ चौधरी (52) पुत्र स्व. श्यामलाल चौधरी सोमवार की भोर करीब चार बजे घर से निकल गए थे। दियारा क्षेत्र में अपने खेतों में पकी फसलों की कटाई करने पहुंचे लोग बबूल के पेड़ में लटकते शव को देखकर पुलिस तथा गांववालों को इस घटना की जानकारी दी।

घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंचे दुबहड़ थाना के उपनिरीक्षक जयशंकर सिंह राठौर, धर्मदेव सिंह, अनिल यादव, धर्मेंद्र यादव आदि ने लोगों से शव का पहचान कराकर परिजनों सहित प्रधान मनीष पांडेय गुड्डू को बुलाकर शव का पंचनामा कराया। उधर, घटना की जानकारी होते ही शंभूनाथ के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस आत्महत्या के असली कारणों की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें