फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नगरा में राम-जानकी की भव्य शोभायात्रा निकली

विज्ञापन
नगरा कस्बा में आयोजित रामलीला से पूर्व कस्बा में जुलूस निकालकर भ्रमण करते कमेटी के पदा​धिकारी औ
विज्ञापन
नगरा। जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में सार्वजनिक रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली रामलीला के शुभारंभ को लेकर रविवार को शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन राम-जानकी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जनता इंटर कॉलेज से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों और चौराहों से होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालु जय श्रीराम, जय माता दी और जय बजरंगबली के गगनभेदी जयकारे लगाते रहे। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम, पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, रामलीला समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, रामायण ठाकुर, हरेराम गुप्ता, ओके जायसवाल, मुन्ना गणपति, डॉ. शशिप्रकाश कुशवाहा, क्रांति यादव, मन्नू मद्धेशिया, सुनील गुप्ता, विनोद गुप्ता, राजू सोनी, अमरेंद्र सोनी, मुंशी यादव, चंद्रभान, विद्याभूषण, राजू चौहान, गुड्डू सैनी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें