फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: राशन किट की सूचना पर जुटी 500 ग्रामीणों की भीड़

विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
दया छपरा। दया छपरा। गंगा में बाढ़ के बाद प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है। गोपालपुर, दया छपरा और जगदेवा की बाढ़ चौकियों पर चिकित्सक तैनात हैं, जहां बाढ़ पीड़ितों को जांच के बाद दवाएं दी जा रही हैं। पशु चिकित्सकों की टीम पशुओं का उपचार और टीकाकरण कर रही है। पीड़ितों को दोनों समय पका भोजन और पशुपालकों को प्रति मवेशी पांच किलो भूसा दिया जा रहा है। वहीं पांडेपुर ढाला पर 450 राशन किट मिलने की सूचना पर करीब 500 ग्रामीण जुट गए, लेकिन वितरण की स्पष्ट व्यवस्था नहीं होने से घंटों अफरातफरी रही। ग्रामीणों ने शुद्ध पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें