फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर हाई टेंशन तार गिरने से गाय की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मझौवां। हल्दी थाना क्षेत्र के दीघार पावर हाउस का जर्जर तार बृहस्पतिवारको अचानक टूटकर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से रास्ते पर बैठी गाय ने मौके पर ही अपना दम तोड़ दिया। वही गाय का बछड़ा अपने मां को तड़पता देख जोर जोर से चीखने लगा। जिससे आस पास के लोग तत्काल जागकर लाइनमैन चंदन कुमार को फोन पर तार गिरे होने की सूचना दी। लाइन मैन द्वारा दीघार फीडर से शट डाउन लेते तब तक बहुत देर हो चुकी थी, ग्रामीणों के प्रयास के बावजूद लावारिस गाय ने अपना दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद सुशील कुमार, सोनू गुप्ता, गोरख यादव, अभी मिश्र व अजित पांडेय ने बताया कि शिव मंदिर से काली मंदिर तक तीसरी बार हाई टेंशन तार टूटकर गिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें