बेल्थरारोड। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरी में सामुदायिक केंद्र निर्माण के लिए 65 लाख से स्वीकृत होने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। यह उपलब्धि क्षेत्र के विकास को गति देने के साथ-साथ ग्रामीण जनजीवन को नई सुविधाएं प्रदान करेगी। विधायक हंसूराम ने कहा कि यह सामुदायिक केंद्र गांव के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहित के कार्यक्रमों का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां विभिन्न सामाजिक आयोजन, बैठकों के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर, टीकाकरण अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकेंगे, जिससे ग्रामीणों को सीधे लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए राज्यमंत्री असीम अरुण का आभार व्यक्त किया।