फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर गिरोह के दो धराए

Wed, 08 May 2013 05:30 AM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बांसडीह कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की सुबह कस्बे से दो बाइक चोरों को चार बाइक संग धर दबोचा। पुलिस की मानें तो दो बाइक शहर कोतवाली क्षेत्र से चोरी हुई थी। जिनका मुकदमा पहले से ही कोतवाली में दर्ज है। पुलिस ने बताया कि दोनों चोर कोतवाली क्षेत्र के कीर्तूपुर निवासी अमित कुमार वर्मा और शिवजी वर्मा साथ में बाइकों की चोरी करते थे। इनका एक और साथी है जो इनके साथ चोरियों को अंजाम देता है। लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। दोनों चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चार बाइकें बरामद कीं। पुलिस अधीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि दोनों से पूछताछ के बाद कई मामलों के खुलासे की संभावना है। इस मौके पर एएसपी अशोक त्रिपाठी, सीओ बांसडीह, प्रभारी कोतवाल ओमप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें