फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर पीने में भाजपा का हाथ होने की संभावना

Thu, 25 Apr 2013 02:37 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर विधायक और पूर्वमंत्री नारद राय ने बुधवार को दूरभाष पर अमर उजाला को बताया कि शिवजी तिवारी के जहर पीने के मामले में भाजपा का हाथ हो सकता है। श्री राय ने कहा कि पता चल रहा है कि श्री तिवारी डीएम आवास पहुंचने से पहले भाजपा कार्यालय गए थे। वहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनको जहर की सीसी खरीद कर दी गई। साथ ही उनसे कहा गया कि डीएम के यहां जाओ और अपने काम के लिए कहो। यदि डीएम काम करने से मना करेंगे तो जहर की सीसी पी जाना। भाजपा कार्यकर्ताओं के बहकावे में आकर श्री तिवारी डीएम आवास पहुंचे और वहां डीएम से काम अपना काम करने के लिए कहा। डीएम ने जब उनकी नहीं सुनी तो साजिश के तहत श्री तिवारी जहर की सीसी पी गए और उनकी मौत हो गई। श्री राय ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। उधर, इस बाबत भाजपा के जिला संयोजक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि नगर विधायक द्वारा ऐसा बयान दिया जाना उनकी ओछी मानसिकता का परिचायक है। इससे अधिक भाजपा कुछ नहीं कहना चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें