फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा शिक्षकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 15 Mar 2013 05:30 AM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अखिल भारतीय मदरसा संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

पत्रक में मदरसा संघ ने सरकार पर आरोप लगाया कि एक साल बीत जाने पर भी मदरसा के शिक्षकों की कोई भी मांग पूरी नहीं की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री से लखनऊ में मदरसा संघ के कार्यालय के लिए भवन उपलब्ध कराने, मदरसा अनुदेशकों का बकाया मानदेय देने, मदरसा शिक्षकों का रिनुअल कराने आदि की मांग की। मदरसा संघ के प्रदेश अध्यक्ष जुबेर सोनू ने बताया कि मदरसा शिक्षकों की समस्याओं से सांसद नीरज शेखर एवं सपा मुखिया मुलायम सिंह को भी अवगत कराया गया है। उसके बाद भी समस्याओं का निदान नहीं हुआ। उन्होंने अपनी मांगों के संबंध में 15 मार्च को विधान सभा पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। ज्ञापन देने वालों में इसरार अहमद, हाजरा खातून, मो. राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें