फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाबहुओं को सातवें दिन मिला समर्थन

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पांच सूत्री मांगों के निस्तारण पर अड़ीं आशा बहुओं का आंदोलन गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट में जारी रहा। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठन एवं राजनैतिक दलों से राजनेताओं ने इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया। मौके पर जिला प्रशासन की अब तक की उदासीन रवैये की आशाओं ने तीव्र भर्त्सना की। कलेक्ट्रेट धरनास्थल पर पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्य पूर्व सांसद हरिकेश बहादुर एवं कुशीनगर के कांग्रेस विधायक अजय कुमार लल्लू, बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर छट्ठू राम, यूनिट जिलाध्यक्ष संजय कुमार राव आदि ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। मौके पर बसपा के कोआर्डिनेटर छट्ठूराम ने कहा कि डीएम को चाहिए कि इस मसले पर गंभीरता दिखाएं। आंदोलनरत आशाओं को एआईसीसी सदस्य दिग्विजय सिंह, हरीशचंद्र पांडेय, केशव यादव एवं राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अपना नैतिक समर्थन दिया। इनके अतिरिक्त पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौबे, निर्मल कुमार उपाध्याय, महेंद्र प्रताप शुक्ला, फैयाज अहमद सहित दर्जनों लोगों ने समर्थन दिया। संजू गोंड़, मीना दूबे, रीता राय शिरोमणी तिवारी, मुन्नी राम, कृष्णा, प्रमिला, सविता, नीलम दूबे, मीना पांडेय, विमला पांडेय, सरोज चौबे, आरती सिंह, सुभावती आदि ने इसमें सहभागिता की। नेतृत्व मीना दूबे एवं संचालन ब्लाक सोहांव की अध्यक्ष रीता राय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें