फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला समाप्त, अगले साल फिर मिलेंगे

Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कार्तिक पूर्णिमा के दिन से अब तक लगातार गुलजार रहने वाला डूब क्षेत्र मेले के खत्म होने के साथ ही सन्नाटे में डूब गया है। शुक्रवार को मेले में चंद दूकानें ही रह गई थीं। दूकानदार सामान एकत्रित करने में लगे रहे। ददरी मेला के अंतिम समय में लोगों ने जमकर खरीदारी की। जाते-जाते दूकानदार भी खरीद मूल्य पर सामान बेचकर चले गए। इस साल मेले में सारे रंग देखने को मिले। संतों का जमावड़ा, मां गंगा की आरती, गंगा मइया में डुबकी और फिर रंगारंग मेला। कुल मिलाकर सब कुछ रोमांचित कर देने वाला था। आल्हा, लोरकी, गोड़ऊ, धोबिया, जंघियाफार जैसे आयोजन भी पहली बार हुए। मुनव्वर राना जैसे जाने-माने शायर की मौजूदगी में मुशायरा ने बुलंदी को छुआ तो राजेंद्र राजन, कर्नल बीपी सिंह, सोम ठाकुर, भूषण त्यागी जैसे कवियों ने कवि सम्मेलन की शाम को यादगार बना दिया। चलाचली की बेला में हर कोई मेले के एक-एक रंग को देखने को बेताब नजर आया। शुक्रवार को मेले से सर्कस, झूले और चर्खी वाले जा चुके थे। बाकी बचे दूकानदार भी सामान समेटते देखे गए। ददरी मेले के समापन से जहां नगर क्षेत्र के लोगों में मायूसी छाई है। वहीं दूकानदार भी मायूस दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें