फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल-नगाड़े के साथ निकली विजय यात्रा

Tue, 20 May 2014 05:30 AM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार। तीनों लोकसभा सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर गड़वार कस्बे समेत कई जगहाें पर सोमवार को होली और दीपावली जैसा दृश्य रहा। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। एक तरफ जहां कस्बा में भाजपा के युवा नेता मनू सिंह के नेतृत्व में ढोल-नगाड़े के साथ जुलूस निकालने के साथ मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर अमित सिंह, कमलेश यादव, अभिषेक कुमार, मुन्ना सिंह, टिंकू गुप्त, धनशेर वर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, घोसी विस से हरिनारायण राजभर की जीत पर बूढ़ऊ और कुरेजी में विजय यात्रा निकाली गई। जिसमें अच्छे दिन आने वाले हैं, आप जातिवाद से मुक्ति पाने वाले हैं का नारा बड़े ही जोरशोर लगाया गया। इस मौके पर मुन्ना सिंह राणा, तहसीलदार सिंह, प्रदीप यादव, विमलेश सिंह, अवधेश, सवन के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। नरहीं संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में भरत सिंह की जीत पर सोमवार को नरहीं गांव में विजय जुलूस निकाला गया। इसमें साधु राय, विनय राय, डिपंल राय आदि शामिल रहे। उधर, दौलतपुर में ओमकेश्वर सिंह रिंकू के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया। साथ ही मिठाई बांटी गई। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, बलभद्र सिंह, लोहा सिंह, सुरेश चौरसिया आदि शामिल रहे। बांसडीहरोड संवाददाता के अनुसार बजरंग बली टेंपो संघ के संचालकों ने सोमवार को बाबा बालखंडी नाथ मंदिर में नरेंद्र मोदी की जीत पर मत्था टेका। इस मौके पर शिवकुमार गुप्त, राजकुमार, विद्यासागर, नारद, राकेश, रानू, दशरथ आदि संचालक मौजूद रहे। उधर, बभनौली गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर भाजपा के शेर मंडल अध्यक्ष राहुल तिवारी, मार्कंडेय गुप्त, सुजीत पांडेय आदि लोग मौजूद रहे। बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने रविवार की देर शाम नगर में आतिशबाजी की। उधर, भारतीयता लोकतंत्र के इतिहास में भाजपा के शानदार सफलता पर नगर क्षेत्र में जशभन-ए-दावतों का दौर जारी है। सलेमपुर सीट पर पहली बार कमल खिलने से गदगद कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं के प्रति साधुवाद ज्ञापित किया है। इस मौके पर देवेंद्र गुप्त, भेला शर्मा, धर्मेंद्र सोनी, सुभाष जायसवाल, आशुतोष श्रीवास्तव संजय गुप्त, अमीर चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें