फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बलिया पहुंचे 934 मजदूर

विज्ञापन
गर के रोडवेज बस स्टेशन परिसर में प्रवासी श्रमिकों का थर्मल स्क्रीनिंग करते चिकित्सक। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मुंबई के कोल्हापुर से रविवार को 934 कामगार बलिया माडल रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। सभी को सुरक्षा घेरे में खड़ाकर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। वहीं शिक्षा विभाग की टीम द्वारा बाहर से आये श्रमिकों का नाम, पता और मोबाइल नंबर नोट किया गया। उन्हें भोजन के पैकेट व बोतल बंद पानी मुहैया कराने के बाद रोडवेज बस से उनके गंतव्य तक भेजा गया। रेलवे स्टेशन पर उतरे श्रमिकों ने बताया कि नि:शुल्क सफर हम लोगों ने किया है ट्रेन में आने के लिए कोई पैसा नहीं लगा है। सभी श्रमिकों ने खुशी जाहिर करते हुए सरकार को धन्यवाद दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों की चाकचौबंद व्यवस्था रही। स्टेशन परिसर में प्रशासनिक अधिकारी, रेलवे कर्मचारी और शिक्षा विभाग की टीमें भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें