फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय को लेकर संविदा कर्मियों ने विद्युत उपकेंद्र पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। बांसडीह विद्युत उप उपकेंद्र पर कार्यरत संविदा कर्मियों ने पांच माह से बकाया मानदेय की मांग को लेकर मंगलवार को सब स्टेशन पर ही धरना पर बैठ गए। संविदा कर्मियों ने कहा कि हम दिन-रात एक करके लोगों के घरों को रोशनी देते हैं लेकिन इसके बावजूद पिछले पांच माह से उनके मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके चलते हम कर्मचारी भुखमरी के शिकार हो गए हैं और बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। संविदा कर्मियों ने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे में हम कर्मचारियों को बकाया मानदेय नहीं मिला तो हम सारे कार्य ठप कर के भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। इस बाबत अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि मानदेय नहीं दिए जाने की शिकायत पहुंची है। संबंधित ठेकेदार को भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। धरने पर बैठने वालों में ध्रुव प्रसाद, अजीत चौरसिया, अजीत यादव, काशीनाथ, स्वामीनाथ, दिलीप, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें