फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए 2.55 करोड़ का प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विकास खंड सोहांव के सभाकक्ष में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विकास कार्यों के लिए लगभग 2 करोड़ 55 लाख के प्रस्तावों पर सदस्यों ने अपनी सहमति दे दी। राज्य वित्त योजना और मनरेगा अंतर्गत होने वाले कार्यों के बारे में क्षेत्र पंचायत सोंहाव के सभाकक्ष में खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार चौरसिया ने वहां मौजूद बीडीसी, ग्राम प्रधान, पंचायत अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी व अन्य जनप्रतिनिधियों को विस्तार से जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख भाग्य मनी देवी तथा संचालन बृजेश कुमार गुप्त ने किया। सुनील सिंह, हरिवंश राम, वंशीधर यादव, समीर राय बादल सहित ब्लॉक कर्मी बीडीसी व प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें