फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड के लिए पीड़ितों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। ग्राम पंचायत ककरघटा खास के दो दर्जन से अधिक परिवार के राशन कार्ड धारकों का नाम सूची से गायब होने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को बीडीओ मनियर को ज्ञापन सौंप नाम जोड़ने की गुहार लगाई। ज्ञापन में पात्र राधिका देवी, रघुनाथ, सुधा देवी, ओम प्रकाश यादव, मनोज यादव, केदार आदि लोगों ने आरोप लगाया कि हमारे ग्राम पंचायत के प्रधान व सचिव दोनों का रिश्ता करीब होने के कारण आज तक एक भी खुली बैठक गांव में नहीं हुई। घर बैठे सदस्यों के हस्ताक्षर करके प्रस्ताव को पास कर गांव के 26 गरीब लोगों का नाम राशन कार्ड के सूची से गायब कर दिया गया है। प्रधान और सचिव ने अपने शुभेच्छु बीडीसी सदस्य, ट्रक मालिक, अपने लोगों व गांव अन्य धनी लोगों का नाम जोड़ राशन कार्ड जारी किया गया है। ग्रामीणों ने अनुरोध किया कि जांचकर पुन: हम गरीब लोगों का नाम राशन कार्ड से जोडा़ जाए। इस बाबत ग्राम प्रधान रामाशंकर यादव ने बताया कि लगाए गए आरोप निराधार हैं। जिन लोगों का नाम राशन कार्ड से कटा है, वे पूर्व प्रधान, बीडीसी सदस्य, कोटेदार और सरकारी नौकरी करने वाले हैं, जो जांच में अपात्र पाए गए। इसके बाद नाम कटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें