क्षेत्र के अखनपुरा स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप द्वारा कथित तौर पर मिलावटी तेल दिए जाने से 30 गाड़ियों का इंजन खराब हो गया। शिकायत कर्ताओं ने जिलाधिकारी सहित विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर जिलापूर्ति अधिकारी ने वरिष्ठ निरीक्षक बाट माप विभाग बलिया श्यामनाथ, पूर्ति निरीक्षक रसड़ा एवं जिला समन्वयक आईओसी की एक टीम गठित कर जांचकर कार्रवाई करने का आदेश दिया। आरोप है कि 18 मार्च को उक्त पेट्रोल पंप से मिलावटी तेल की बिक्री की गई थी। जिससे दर्जनों गाड़ियां खराब हो गयी थी। जिसमें सुलुई निवासी पूर्व प्रधान बुल्लू सिंह की जेसीबी मशीन एवं ट्रैक्टर भी था। शिकायत करने वालों में संजीव कुमार बाबा, मनोज कुमार, सुधीर पांडेय आदि ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।