बलिया। जिला अस्पताल के प्रांगण स्थिति क्षय रोग विभाग से शनिवार को क्षयरोग खोजी अभियान के शहरी 19 टीमों को सीएमओ डाक्टर एसपी राय एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डाक्टर केडी प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डाक्टर एके स्वर्णकार, आरके सिंह, आशीष सिंह, अभिषेक सिंह, विवेक, संजीत सिन्हा, अनुज गिरी, डाक्टर मुस्ताक, अनूप कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, जयप्रकाश नगर संवाददाता के अनुसार: पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सक्रीय टीबी खोज अभियान का शुभारंभ शनिवार को डॉक्टर एनके सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर एनके सिंह ने टीम के सदस्यों को शपथ दिलाई कि विकास खण्ड मुरली छपरा को क्षय मुक्त करना है। इस मौकेे पर डॉक्टर राहुल कुमार, डाक्टर एसएन पांडेय, विश्व्नाथ चौधरी आदि उपस्थित रहे।