फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा भूमिपूजन स् थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के शहीद पार्क में सबसे बड़ा तिरंगा लगाने के लिए आयोजित भूमिपूजन का कार्यक्रम अचानक स्थगित कर दिया गया। इसके लिए आयोजन समिति के लोगों ने खुलासा किया कि इस प्रकरण पर नगर पालिका की ओर से आपत्ति की गई थी, जिसके बाद भूमिपूजन का कार्यक्रम रोक दिया गया। बता दें कि इस कार्यक्रम में सूबे के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक को मुख्य अतिथि बनाया गया था। कार्यक्रम के स्थगित होने बाद आयोजन समिति के रिपुंजय रमण पाठक सोमवार को बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के साथ जिलाधिकारी आवास पर पहुंचे। इस दौरान विधायक ने शहर के चौक स्थित शहीद पार्क में तिरंगा के लिए भूमिपूजन में रोड़ा डालने के लिए नपा अध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि हर हाल में 165 फीट ऊंचा तिरंगा के लडिए जगह मिलनी चाहिए। जिस पर जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने आश्वासन दिया कि इसके लिए प्रस्ताव बनाकर दीजिए। उसके बाद उचित जगह पर तिरंगा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें