फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर होगी औचक छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पीसीपीएनडीटी की जिला सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कैम्प कार्यालय पर संपन्न हुई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका जिला महिला चिकित्सालय डॉ. समिता सिन्हा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विशेष रूप से अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर विशेष निगहबानी रखने का निर्देश दिया गया। समिति ने यह निर्णय लिया कि यदि किसी अल्ट्रासाउंड प्रतिष्ठान की पत्रावली लंबित है और उसने 6 माह का रेडियोलोजी के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त किया है तो ऐसे लंबित पत्रावली को शासनादेश के नियमों का पालन करते हुए निस्तारित कर लिया जाए। सीएमओ डॉ. एस पी राय ने कहा कि जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर औचक निरीक्षण किया जाए। अगर कोई अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर मिलता है तो उस पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके लिए टीम गठित करने की बात कही। बैठक में जिला सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. हरपाल सिंह, डॉ विनेश कुमार, डॉ विनोद कुमार सिंह, सीए बलजीत सिंह, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, आनंद दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें