मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एडीएम मनोज सिंघल साथ में नगर मजिस्ट्रेट मनोज पांडेय।
बलिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को प्रचार वाहन रवाना किया गया। जिसका शुभारंभ एडीएम/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने हरी झंडी दिखाकर किया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2018 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 31 जनवरी 2018 तक अनवरत चलेगा। पुनरीक्षण अवधि में ऐसे युवा/युवतियां जिनकी आयु एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो गई है। इसके अलावा ऐसे महिला व पुरुष जिनका नाम मतदाता सूची में अभी तक सम्मिलित नहीं है। ऐसे लोगों का नाम विधान सभा निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने के लिए आयोग के निर्देशानुसार व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहन जनपद में घुमाया जा रहा है। जिसे एडीएम मनोज सिंघल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मु. सुल्तान खां, लल्लन राम, अख्तर हसन, शीतला प्रसाद आदि मौजूद रहे।