फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ की जांच मे खाली मिला सीडीपीओ कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
नरही। जिलाधिकारी बलिया के निर्देश पर गुरुवार को लक्ष्मणपुर सीडीपीओ कार्यालय पहुंचे खंड विकास अधिकारी सोहाव को पूरा कार्यालय खाली मिला। सीडीपीओ ही नहीं बल्कि उनके बाबू और सुपरवाइजर भी कार्यालय में मौजूद नहीं थे। इस पर उन्होंने समस्त कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति उनके विभागीय अधिकारियों से कर स्थिति से अवगत कराया। बताया जाता है कि इटही निवासी किसी व्यक्ति ने जिला अधिकारी बलिया को पत्र देकर ग्राम सभा में बने आंगनबाड़ी केंद्र पर कुछ दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर लिए जाने की शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने सोहाव बीडीओ को मामले की जांच करने का निर्देश दिया था। आंगनबाड़ी केन्द्र के संबंध में पत्रावली लेने के लिए बीडीओ बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कार्यालय लक्षमणपुर में पहुंचे तो उन्हें पूरा कार्यालय खाली मिला। सीडीपीओ मीनाक्षी आर्या की कुर्सी तो खाली थी ही प्रधान सहायक प्रदीप कुमार, कनिष्ठ सहायक सुनिल कुमार ओझा, और सुपरवाइजर मिथिलेश राय, बदामी देवी, राधिका देवी और कौशल्या देवी भी कार्यालय गायब थी। बीडीओ ने फोन से कर्मचारियों की स्थिति जानने का प्रयास किया तो किसी से संपर्क नहीं हो पाया। दोपहर 1:00 बजे पहुंचे बीडीओ 40 मिनट तक इंतजार करते रहे और जब कोई नहीं आया तो उन्होंने समस्त कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने की अनुशंसा उनके विभाग के अधिकारियों से कर वस्तु स्थिति से अवगत भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें