फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने दी तालाबंदी की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उप्र ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को बहादुरपुर स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में एपीसी कमेटी की संस्तुतियों को लागू करने व बकाया मानदेय भुगतान की मांग की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष बब्बन चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में प्रदेश के 37 हजार रोजगार सेवकों का मामला मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच गया है और मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी एपीसी कमेटी की संस्तुतियों की आख्या विभाग से मांगी गई है। रचेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है तो ब्लाक मुख्यालयों पर तालाबंदी की जाएगी। इस मौके पर लक्ष्मण प्रसाद, मनोज, सुनील, अशोक, उपेंद्र, इंद्रजीत, विजय, दिलीप, अनूप सिंह, राजन, लालबाबू, रविंद्र, कृष्णानंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें