फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन करने पहुंचे दो उम्मीदवार नहीं भर सके पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर निकाय निर्वाचन के पहले दिन बुधवार को नगर पंचायत चितबड़ागांव के अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार नामांकन करने पहुंचे। लेकिन उनका नामांकन पत्र दाखिल नहीं हो सका। विभागीय अधिकारियों की मानें तो बुधवार की दोपहर के बाद पहुंचे नगर पंचायत चितबड़ागांव के अध्यक्ष पद उम्मीदवार संजीव सिंह का तकनीकी कमियों के चलते नामांकन नहीं हो सका। जबकि बहुजन समाज पार्टी की ओर चितबड़ागांव के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भारी संख्या में जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंचे केशरी नंदन त्रिपाठी का फोटो नहीं होने से उन्हें वापस लौटना पड़ा। एसडीएम सदर निखिल टीकराम फुंडे का कहना है कि नामांकन करने के लिए आए बसपा के चितबड़ागांव नगर पंचायत के उम्मीदवार केशरी नंदन त्रिपाठी अंतिम समय में करीब तीन बजे से कुछ पहले पहुंचे थे। जबकि उनके पास अपना ही फोटो नहीं थी, जिससे उन्हें वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें