फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर जताया हर्ष 15-44-29

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। बैरिया डाकबंगले में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के बैरिया विधान सभा की बैठक हुई। इसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राज्य सभा सांसद नीरज शेखर, नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, रमाशंकर विद्यार्थी राजभर तथा व्यास जी गोंड को शामिल किए जाने पर खुशी जाहिर की गई। वक्ताओं ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस निर्णय से सपा और अधिक मजबूत हुई है तथा जिले के सपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। बैठक में अरविंद सेंगर, लालू यादव, कृष्ण बिहारी गोंड, ददन गोंड, सुशील गोंड, नन्द जी गोंड, ललन गोंड, वीरेद्र गोंड, दिनेश यादव आदि शामिल रहे। अध्यक्षता उमेश कुमार यादव तथा संचालन निर्भय नारायण सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें