बलिया। पूर्वांचल विद्युत संविदा मजदूर संघ की बैठक बुधवार को हाईड्रील कालोनी के शिव शक्ति मंदिर में आयोजित की गई। जिसमें शासन के निर्देश के बावजूद ठेकेदार व अधिकारियों द्वारा शोषण किया जा रहा है। जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहाकि अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय को चार अगस्त 2017 को पत्रक सौंपा गया था। जिसमें खाते में मजदूरों का भुगतान, परिचय पत्र, स्वास्थ्य बीमा, ईएसआई कार्ड उपलब्ध कराना, 50 हजार दुर्घटना बीमा कराना, सुरक्षा उपकरण जैसे दस्ताने, प्लायर, सुरक्षा बेल्ट ,टिकील इत्यादि आदि है। इसके लिए शासन द्वारा निर्देश जारी किया जा चुका है। लेकिन संविदा ठेकेदार अधिकारियों से मिल जुलकर शोषण करने का काम कर रहे है। जिसे विद्युत मजदूर बर्दास्त नहीं करेगा।