फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कल मनाएगी क्रांति दिवस कल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कांग्रेस जन आंदोलन समिति की बैठक सोमवार को शहर के विजईपुर स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित की गई। जिला प्रभारी पवन तिवारी ने कहा कि नौ अगस्त को केन्द्र तथा प्रदेश सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे प्रदेश में क्रांति दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत जिले में चौक स्थित गांधी प्रतिमा से जुलूस निकाल कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीएम का घेराव किया जाएगा। श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और नौजवानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। किसानों का आधा अधूरा कर्जमाफी कर किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। बैठक में सागर सिंह राहुल, अभय श्रीवास्तव, गिरीश कांत गांधी, अरुण श्रीवास्तव, दुर्गेश सिंह, धनु यादव, भरत राम, बिरन राम, दिलीप कन्नौजिया, मो. शमीउल्लाह, राहुल सिंह, पीयूष तिवारी, आशीष राय, सुधीर खरवार, प्रकाश गुप्ता, अमृत खरवार, चंदन आदि थे। संचालन गुड्डू तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें