बेरुआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के खड़ेला में गुरुवार की सुबह छह बजे के करीब चूल्हा साफ करते समय सर्प दंश से एक महिला की मौत हो गई। जिससे पूरे गांव में शोक व्याप्त है। खड़ेला निवासिनी सोनामती देवी (55) पत्नी शिवसागर राजभर सुबह 6 बजे के करीब अपना मिट्टी का चूल्हा साफ कर रही थी कि अचानक पहले से चूल्हे के अंदर बैठा सांप ने डस लिया । इतने में वह चिल्लाती हुई घर के बाहर निकली। इस बात की जानकारी होते ही लोगों ने जाकर देखा तो वहां कुछ नहीं दिखा, गांव में ही किसी से झाड़फूंक कराने लगे। इतने में उसकी हालत खराब होने लगी, उसी समय किसी ने एंबुलेंस को फोन कर बुला लिया। लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। इस खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।