फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पहले दिन 851 छात्रों ने छोड़ी मदरसा बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कड़ी प्रशासनिक निगाहबानी और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बुधवार को मदरसा बोर्ड की परीक्षा शुरु हुई। पहले दिन हुई सख्ती के कारण कुल पंजीकृत 1953 छात्रों में से दोंनो पालियों को मिलाकर 851 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। जिले में पांच केंद्रों पर प्रशासन की ओर से स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। इसके अलावा संबधित एसडीएम भी परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी करते रहे।
विज्ञापन

पांच केंद्रों पर शुरु हुई मदरसा बोर्ड की मुंशी, मौलवी,आलिम, फाजिल और कामिल की परीक्षा 24 मई तक चलेगी। पहली पाली सुबह आठ बजे से 11 बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक हुई। पहली पाली में कुल 1332 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 545 परीक्षार्थी ही इम्तिहान में शामिल हुए। जबकि 687 ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि दूसरी पॉली में कुल 621 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 164 परीक्षा से अनुपस्थित रहे। जबकि 457 ने मदरसा बोर्ड की परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाएं गए थे। साथ स्टेटिक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई थी। इसके अलावा सुरक्षा के लिए पुलिस भी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें