फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हाईस्कूल में 83.53 और इंटरमीडिएट में 56.08 फीसद उत्तीर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। परीक्षा के करीब 50 दिन बाद मंगलवार को यूपी बोर्ड ने रिकार्ड कायम करते हुए हाईस्कूल और इंटर का परीक्षाफल घोषित कर दिया। रिजल्ट आते ही छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। हाईस्कूल में छात्रों का वर्चस्व रहा तो इंटरमीडिएट में छात्राओं ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 83.53 फीसद छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 84.38 और लड़कों का पास प्रतिशत 84.14 रहा है।
विज्ञापन

हाईस्कूल में कुल 23 छात्र-छात्राओं ने टॉप टेन में जगह बनाई है। इनमें आठ छात्राएं और 15 छात्र शामिल है। जिले में पहला स्थान एसवीडीजीएचएसएस, पचरुखा गायघाट के सत्यम पांडेय ने 96.33 फीसद अंक के साथ बनाया है। जबकि 96.17 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर यशोदा देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज के दीपक पाठक और महर्षि वाल्मिकी इंटर कॉलेज काजीपुरा के रधुवीर उपाध्याय संयुक्त रूप से रहे। जबकि 96.00 प्रतिशत अंकों के साथ एसपीडीजीआईसी, नरायनपुरी, चितबड़ागांव के छात्र सुमित कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
इसके अलावा इंटरमीडिएट की परीक्षा में 17 छात्र-छात्राओं ने जिले के टॉप टेन में स्थान बनाया है। इनमें छह छात्र और शेष 11 छात्राएं शामिल है। 95 प्रतिशत अंकों के साथ किसान इंटर कॉलेज, सिरधरपुर रसड़ा की छात्रा ने अंजलि ने जिले पहला स्थान बनाया है। जबकि अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज के छात्र अंकित वर्मा और केशव इंटर कॉलेज, कुशहाब्राह्मन, जजौली की छात्रा मोहिनी गोंड ने 93.40 फीसद अंकों के साथ संयुक्त रूप से जिले में दूसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन

इस बार हाईस्कूल में कुल 77307 पंजीकृत थे। जबकि 65421 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इनमें 54649 छात्रों सफलता का स्वाद चखा है। इसके उलट इंटरमीडिएट में 81887 छात्रों ने परीक्षा में पंजीकरण कराया था। जबकि 70054 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए। जबकि 39287 छात्र ही परीक्षा उत्तीर्ण कर सकें है। यानी इंटर का जिले का परिणाम 56.08 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें