फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाति पर आधारित दलों ने वोट बैंक समझकर किया जनता को गुमराह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बलिया। एससी एसटी एक्ट में संशोधन के लिए कई संगठनों के द्वारा निर्मित तीसरा मोर्चा की दो दिवसीय चिंतन बैठक शहर के अग्रवाल धर्मशाला में दूसरे दिन जारी रही। मंगलवार को मुख्य अतिथि संत देवमुरारी बापू ने कहा कि देश को एक रखने के लिए एससी/एसटी एक्ट में संशोधन जरूरी है। बलिया से सामाजिक न्याय यात्रा एक सार्थक पहल साबित होगा। बैठक में मुख्य अतिथि ने भारतीय राजनीति की गिरती हुई स्तर पर चिंता व्यक्त किया और कहा कि भारत के राजनैतिक दलों के कारण आज देश में सामाजिक एकता को खतरा है, जाति पर आधारित दलों ने जनता को अपना वोट बैंक समझ कर गुमराह किया है। एससी एसटी एक्ट कानून आज इसी का नतीजा है कि 80 करोड़ लोगों के ऊपर एससी एसटी एक्ट रूपी काला कानून के बादल छाए हैं। कहा कि उनको कभी भी अपराधी बनाया जा सकता है और इसको लेकर देश में अफरा-तफरी मची हुई है। चिंतन बैठक में कई संगठन के नेता मौजूद रहे। बैठक में बलिया के छात्र नेताओं ने कहा कि बलिया के लोग हमेशा सत्य का साथ दिए हैं और दिल्ली जाने वाली यात्रा का तीन अक्टूबर को भृगु मंदिर पर जबरदस्त स्वागत होगा। चिंतन बैठक में आरक्षण समन्वय समिति से विनोद ओझा राष्ट्रव्यापी पार्टी के आशीष मिश्र, राष्ट्रीय समानता देशभक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक विनायक पांडेय सेना के नीलेश मिश्र, रामसहाय उर्फ राजू, कुलदीप सक्सेना, बीपीएल पार्टी प्रिया द्विवेदी, विद्याभूषण पांडेय, शेषधर पांडेय, रवि चतुर्वेदी, हर्षित दुबे, रानू पाठक, राजेश सिह, चंदन ओझा, आनन्द विक्रम सिंह, चंदन राय, बद्री पांडेय, प्रीतम सिंह, राघवेन्द्र उपाध्याय,रॉबिन पांडेय, रंजीत कुंवर, सैफ खान, सत्यम तिवारी आदि रहे चिंतन बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्वांचल पीपुल्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप पांडे ने देश के युवाओं को आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति आगे आए और अपने भविष्य का निर्धारण खुद करें और इस काले कानून का विरोध करें। बुधवार को भृगु मन्दिर से यात्रा का शुभारंभ होगा, जो सिकन्दरपुर बेल्थरारोड, देवरिया होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। चिंतन शिविर का संचालन रूपेश चौबे ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें