फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोर में रिंग बंधे का पांच मीटर हिस्सा कटा, प्लेटफार्म भी बहा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। गंगा के जलस्तर में लगातार गिरावट जारी है। इससे कुछ लोगों ने राहत की सांस ली है लेकिन दुबे छपरा रिंग बंधे की मुश्किलें कम लेने का नाम नहीं ले रही है। गंगा नदी के बैकरोलिंग धारा के चलते दुबे छपरा रिंग बंधे पर शुक्रवार की भोर में करीब पांच मीटर लंबा हिस्सा कट गया और मिट्टी भरी बोरियों से बना प्लेटफॉर्म भी बह गया। स्थिति बिगड़ते देख बाढ़ विभाग और ग्रामीणों में एक बार फिर अफरातफरी का मौहाल कायम हो गया। उसके बाद बाढ़ विभाग नया फंडा अपनाते हुए बांस और बल्लियों से बना बम्बूकरंत विधि से अब बंधे को बचाने का प्रयास कर रहा है। देखना यह है कि यह विधि कितना कारगर साबित होती है। बाढ़ विभाग के अधिकारियों की माने तो करीब 300 सौ मजदूर व सैकड़ों ग्रामीणों के सहयोग से लगातार तीन दिनों से बंधे को बचाने का प्रयास चल रहा। जहां युद्ध स्तर पर अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह किं देखरेख में कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि हर हाल में बंधे को बचाने का प्रयास जारी है। नए विकल्प के तौर पर स्पर से लेकर उत्तर दिशा में एक नवीन बंधा बनाया जायेगा। ताकि किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके। केंद्रीय जल आयोग गया घाट के अनुसार, गंगा का जल स्तर 58.75 मीटर दर्ज की गई। साथ ही प्रति घंटा दो सेंटीमीटर का घटाव का क्रम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें