बेरूआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बेरूआरबारी निवासी रवींद्र राजभर (32) पुत्र रमापति राजभर को सोमवार की रात सर्प ने डंस लिया जिससे उनकी मौत हो गई। रवींद्र राजभर रोज की तरह रात में कमरे में जमीन पर ही मच्छरदानी लगा कर सो रहे थे। आधी रात में सर्प ने मच्छरदानी में डंस लिया, जिससे वे छटपटाने लगे। परिजन उसे पहले अमवा की सती माई ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।