फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद लोगों को ही मिल रहा लाभ बाकी शोषण के शिकार: रमाशंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। लोक विधान पार्टी के विधानसभा स्तरीय बैठक नगरा में रविवार को हुई। जिसमें पूरे विधानसभा से कार्यकर्ता आए हुए थे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामेश्वर राजभर ने किया। मुख्य वक्ता रमाशंकर राजभर ने आज के इस विषम परिस्थिति में देश के अंदर चल रही हालात पर चर्चा करते हुए कहा कि आज के समय में जो बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और नैतिक मूल्यों का क्षरण हो रहा है। इसमें यह भ्रष्ट सरकार आकंठ डूबी हुई है। इस तरह की व्यवस्था अगर देश में चली तो इससे पूरे देश को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। इस व्यवस्था को चंद लोगों को ही लाभ मिल रहा है और बहुसंख्यक हाशिए पर खड़ा है। जिस वादे के साथ सेंटर और स्टेट में दोनों जगह लोगों ने जिस उम्मीद के साथ सरकार बनाई। उस पर सीधे पानी फिर रहा है। इस प्रकार की स्थिति को देखकर लोक विधान पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है और इसकी लड़ाई हम सड़क पर लड़ने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर बब्बन राजभर, अक्षयलाल राम, अनिल राजभर, हरहंगी राजभर, हीरालाल राजभर, ओमप्रकाश कन्नौजिया, रामनाथ कन्नौजिया, शिववचन राजभर, दिनेश राजभर आदि रहे। अध्यक्षता रामेश्वर राजभर तथा संचालन जनार्दन ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें