फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंड खरवार संघर्ष समिति ने तहसील का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जाति प्रमाण पत्र को लेकर गोंड खरवार छात्र संघर्ष समिति का सदर तहसील का घेराव बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। समिति के संयोजक रंजीत कुमार गोंड निहाल ने कहा कि माह के पहले व तीसरे मंगलवार को तहसील दिवस पर गोंड खरवार के जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिए गए, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। कहा कि सदर तहसीलदार की ओर से जाति प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर मनमानी की जा रही है। छात्र संघर्ष समिति संयोजक मानवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र जनजाति छात्रों को नहीं मिलने के कारण वह विभिन्न संस्थानों में दाखिला नहीं ले पा रहे हैं और बेरोजगार विभिन्न भर्तियों में आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। चेताया कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सामूहिक अनशन किया जाएगा। इस मौके पर अरविंद गोंडवाना, राकेश सिंह टिंकू, मिथिलेश यादव मोती, अभिषेक यादव, पवन सिंह, प्रमोद यादव, सुरेश शाह, अमित शाह, भानु प्रताप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें