फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 300 से अधिक का हुआ नि:शुल्क नेत्र परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सीएचसी सोनबरसा परिसर में बने अतिथि हाल पर शनिवार को तीन सौ से अधिक लोगों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण हुआ। सांसद भरत सिंह व विधायक सुरेंद्र सिंह की ओर से आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में आए नेत्र चिकित्सकों ने आंखों का परीक्षण कर मोतियाबिंद रोगियों को चिह्नित किया तथा अन्य नेत्र संबंधी रोगों का इलाज कर उचित परामर्श दिया। उपस्थित चिकित्सकों ने बताया कि चिन्ही मोतियाबिंद रोगियों में से 10-10 रोगियों को प्रतिदिन सदर अस्पताल भेज कर नि:शुल्क लेंस लगवाया जाएगा। नेत्र परीक्षण शिविर में करीब 300 से अधिक रोगियों का परीक्षण किया गया, उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद भरत सिंह ने विगत कई वर्षों से नेत्र शिविर लगवाने का चलन शुरू किए हैं। विधायक सुरेंद्र सिंह के अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार यादव, अतुल उपाध्याय, सुधांशू तिवारी, अमिताभ उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें