फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय उससा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय समय से पहले ही बंद किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही अनुपस्थित एक अध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया। जिलाधिकारी सबसे पहले उच्च प्राथमिक विद्यालय उससा पर पहुंचे। वहां बच्चों से बातचीत कर पठन-पाठन की गुणवत्ता को परखा। इसके बाद अध्यापकों से जरूरी पूछताछ की। मिड डे मील के संबंध में रजिस्टर आदि जांचे। प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचे तो वहां परिसर में काफी गंदगी मिली। बच्चे भी काफी कम मिले क्योंकि समय से 20 मिनट पहले ही छुट्टी कर दी गई थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। अध्यापक मुन्ना राजभर के अनुपस्थित रहने पर मौके से ही बेसिक शिक्षा अधिकारी से बातचीत की और अध्यापक के विरुद्ध कारवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें