फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस में उठाया नाले पर कब्जे का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा । नगर पालिका स्थित शहर के मुख्य नाले पर नपा चैयरमैन द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर मकान बनाने का मामला विधान सभा में गूंजा। जिसपर प्रमुख सचिव ने इस मामले पर कार्यवाही करने को निर्देशित किया। विधायक उमाशंकर सिंह ने सदन में मामला उठाते हुए कहा कि शहर के मुख्य नाले पर अवैध तरीके से पट्टा करके चेयरमैन द्वारा प्यारेलाल चौराहा से मुंशफी चौराहे के नाले के बीचो बीच मकान एवं दुकान बनाकर नाला मार्ग को बन्द कर दिया है, जिससे आवागमन बाधित हो जाने से नाले के समीप बसे शहरवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना उठाना पड़ रहा है। सिंह ने कहा कि शहर की गन्दगी एवं जल निकासी न होने से बदबू और नाले का पानी घरों में घुसने से किनारे बसे लोगों द्वारा अपना मकान छोड़ पलायन करने पर मजबूर हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए सदन ने कार्यवाही हेतु विधायक को आश्वस्त किया और प्रमुख सचिव के माध्यम से मामले पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें