बांसडीहरोड। क्षेत्र के ब्रह्मदेवता गांव स्थित श्री विशेश्वर नाथ मंदिर पर श्रीमद् भागवत महापुराण कथा की शुरूआत शुक्रवार को किया गया। जिसमें सैकड़ों पुरुष महिलाओं ने प्रवचन सुनकर भावविभोर हो गए। इस दौरान कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव में ठाकुर जी के चित्र समीप पूजन-अर्चन कर यज्ञ महोत्सव किया गया। यज्ञ में शामिल नर-नारियों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे हैं। जिससे वे पुण्य के भागी बन रहे हैं। इस मौके पर पंडित श्री प्रभु दास जी महाराज अयोध्या, आचार्य सुनील पांडेय, त्यागी जी महाराज, भरत दास जी, रमाशंकर पांडेय आदि लोग मौजूद रहे। यज्ञ 14 दिसंबर को भव्य भंडारे के साथ पूर्णाहुति होगी। जिसमें श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक भाग लेकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।