फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में बिठुआ व बेल्थरा टीम विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
ेल्थरारोड। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में श्री लालमणि ऋषि इंटर कॉलेज हल्दी रामपुर के प्रांगण में चल रहे ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रविवार को विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गई। जिसमें कबड्डी और कुश्ती आदि स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। कबड्डी के प्रथम चक्र में बिठुवां और हल्दी रामपुर के बीच मैच खेला गया। जिसमें बिठुवां की टीम ने जीत दर्ज की। वहीं दूसरे चक्र में ककरासो और बेल्थरा बाज़ार के बीच खिताबी भिड़ंत हुई। जिसमें बेल्थरा बाजार की टीम विजयी घोषित की गई। कबड्डी के फाइनल में बेल्थरा बाज़ार और बिठुवां के बीच मुकाबला होगा। कुश्ती में 16 वर्ष आयु वर्ग में संदीप ने इंदल को पटखनी दी। वही 18 वर्ष में भोला यादव ने धर्मेंद्र तथा 20 वर्ष आयु वर्ग में अंगद यादव ने लालबाबू को पटखनी दी। नेहरु युवा केंद्र के चंद्र प्रताप सिंह विशेन ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 29 अगस्त को होगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें