विशुनपुरा। धान की नर्सरी डालने का समय समाप्त होता जा रहा है। लेकिन क्षेत्र के माइनरों की शिल्ट की सफाई ही अभी तक नहीं हुई है। नहर में पानी भी आया है लेकिन माइनर में टेल तक पहुंचना मुश्किल है। ऐसे में किसान महंगे दामों पर डीजल खरीदकर धान की नर्सरी डालने के लिए विवश है। 15 जून तक धान की नर्सरी डालने का समय है। क्षेत्र के किसान खेत तैयार कर नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे है। लेकिन पंद्रह रजवाहा से जुड़ी भीमपुरा नं 2 माइनर के शिल्ट की सफाई अभी तक नहीं हो सकी है। ककरी निवासी किसान रघुनाथ वर्मा ने कहा कि शिल्ट सफाई के लिए पूर्व में ही अधिशासी अभियंता नहर विभाग को पत्रक सौंप कर शिल्ट सफाई की मांग की गई थी। लेकिन अभी तक शिल्ट की सफाई नहीं हो सकी है। किसान पानी आने की आस कैसे करे। कहा कि धान की नर्सरी डालने का समय निकलता जा रहा है। किसान डीजल खरीद कर धान की नर्सरी डाल रहा है।