बलिया। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता हरिशंकर प्रसाद, सहायक अभियंता आशीष कुमार, आशुतोष पांडेय सहित विभागीय अधिकारियों ने नगर वार्ड नंबर 11 कंशपुर दियारा, चंदनपुर तथा महाराज जी के आश्रम आदि का भ्रमण कर विद्युतीकरण के लिए रोड मैप तैयार किया गया। इस मौके पर उन्होंने लोगों का आश्वासन दिया कि इस इलाके का विद्युतीकरण करा दिया जाएगा। प्रदेश सरकार के मंशा के अनुरूप कोई भी क्षेत्र विद्युतीकरण से वंचित नहीं रहेगा। भाजपा नेता नकुल चौबे ने कहा कि वर्तमान सरकार आमजनता की सरकार है। जनहित की समस्याओं का समाधान कराना भाजपा कार्यकर्ताओं का संकल्प है। इस मौके पर फूलन यादव, कमलेश यादव, शिवजी यादव, क्रांति यादव, किशुनदेव मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।