फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित शंभूनाथ उपाध्याय की मनी 77वीं जयंती

Tue, 10 Nov 2015 09:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर के बापू भवन टाउन हाल के सभागार में मंगलवार को बलिया हिंदी प्रचारिणी सभा के पूर्व साहित्य मंत्री एवं विश्व भोजपुरी सम्मेलन बलिया इकाई के पूर्व अध्यक्ष पंडित शंभूनाथ उपाध्याय की 77वीं जयंती समारोह मनाई गर्ई। जिसमें वक्ताओं ने स्व. उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश  डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ राम सुंदर राय की वाणी-वंदना एवं भजन-गायन से हुआ। वक्ताओं ने कहा कि पंडित शंभूनाथ उपाध्याय जी लोक कवि थे। उन्होंने  अपने परिवेश को काव्य में आकारित करने में सफलता हासिल की। मुख्य अतिथि डा.  कमलेश राय ने कहा कि उपाध्याय लोकभाषा के अन्यतम रचनाकर थे। जिस तरह उनका  व्यक्तित्व सरल था और उसी प्रकार उनकी कविता। इस मौके पर विजय मिश्र, शशि पांडेय, अरविंद कुमार उपाध्याय, उदय बहादुर, शंकर शरण, पवन कुमार उपाध्याय,  हीरालाल, मारुति उपाध्याय, पवन उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें