सहतवार। हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित ग्राम सभा बिसौली मंडी में सोमवार को एसडीएम बांसडीह दुष्यंत मौर्य व भाजपानेत्री केतकी सिंह के देखरेख में 75 जरुरतमंद लोगों में आटा, दाल, चावल, तेल, मसाला, आलू, मास्क सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखते हुए वितरण किया गया। इस असर पर एसडीएम ने सभी से कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखने, मास्क लगाने, समय समय पर हाथ धोने व साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने का सुझाव दिया। कहाकि आप सभी के सहयोग से ही कोरोना जैसी भयंकर महामारी की जंग जीती जा सकती है। इस मौके पर नायब तहसीलदार बांसडीह अंजू यादव, सहतवार थानाध्यक्ष मंटू राम, क्षेत्रीय लेखपाल, पूर्व प्रधान लल्लन बैसाखी, अजीत मिश्रा, समाजसेवी बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।