बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के जनपद कार्यकारिणी की बैठक कुंवर सिंह इंटर कालेज के परिसर में रविवार को आयोजित की गई। इसमें कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश सिंह, जिलामंत्री अरुण कुमार सिंह को चुना गया। जबकि कोषाध्यक्ष मोहन उपाध्याय, उपाध्यक्ष के पद पर आनंद मोहन सिंह, आनंद शंकर सिंह, डॉ. बालचंद राम, अमरजीत यादव, डॉ. आत्मानंद सिंह चुने गए। इस मौके पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। जबकि संयुक्त मंत्री के पद पर विनय कुमार सिंह, संतोष यादव, राजेंद्र सिंह, अनिल राम, जयप्रकाश श्रीवास्तव, अमीन अख्तर, श्रीमती मीरा सिंह, अयोध्या तिवारी, सुदामा सिंह, आलोक सिंह, डा. डीएन यादव आदि चुने गए। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व में निर्देश पर जो भी कार्यक्रम किए जाएंगे। उसे तन मन धन से मुकाम तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर अश्वनी तिवारी, केपी सिंह, जयंत सिंह, पीएन राय आदि ने कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।