फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 हजार दीपों से जगमगा उठा माधव ब्रह्म धाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। जन आस्था का प्रमुख केंद्र माधव ब्रह्मधाम में आयोजित त्रिदिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में शनिवार की शाम 51000 दीपों से माधव ब्रम्हधाम जगमगा उठा। गुरुदेव भरत उपाध्याय के सानिध्य में माधव ब्रह्म बाबा के जन्म समारोह की शुरुआत गुरुवार को अखंड राम नाम संकीर्तन से हुई ।दूसरे दिन शुक्रवार को संकीर्तन समापन के पश्चात ब्रह्म बाबा स्थली आस्थावान जन समुदाय द्वारा आयोजित दीप मालाओं की ज्योति से जगमगा उठी ।संपूर्ण माधव ब्रह्म धाम ,माधव ब्रह्म और भरत उपाध्याय की जय कार से गूंजता रहा।शनिवार को विद्वान आचार्य और आस्थावान यजमानों के द्वारा यज्ञ मंडप में विधिवत हवन पूजन संपन्न हुआ तथा विशाल भंडारा आयोजित हुआ। जिसमें क्षेत्र के हजारों आस्थावान स्त्री पुरुष बाल वृद्ध ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर क्षेत्र तथा जनपद के विभिन्न राजनीतिक दलों से संबंधित नेता-कार्यकर्ता बुद्धिजीवी जनप्रतिनिधि तथा आम जन जिसमें मुख्य रूप से विजय नारायण यादव,उदय भानसिंह, अशोक सिंह,पूर्व चेयरमैन केशरीनन्दन त्रिपाठी, पूूर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंह, मोतीचन्द गुप्ता, संदीप तिवारी, शिवमंगल सिंह, क्षेत्रीय विधायक एवं केेेेबिनेट मंत्री उपेंद्र तिवारी, दिनेश सराफ,रोहित स्वर्ण कार इत्यादि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें