बलिया। नगर के अग्रवाल धर्मशाला में भारत स्वाभिमान पतंजलि योग के तत्वाधान में 25 दिवसीय प्रशिक्षण का का शुभारंभ रविवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष अजय कुमार एवं पतंजलि के संरक्षक सूरज बर्नवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर पतंजलि योग के जिला प्रभारी हृदयानंद ने कहा कि योग ही जीवन का सार है। आज के इस दौड़भाग की जिंदगी में आम आदमी अपने स्वस्थ रहने के लिए कुछ भी उपाय नहीं कर पा रहा है। यदि व्यक्ति केवल एक घंटा योग करे तो वह कभी बीमार नहीं पड़ सकता है, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन बनता है। प्रशिक्षक डा. अंजनी ने कहा कि दुनिया में आज योग का डंका बजने लगा है, योग शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसके माध्यम से आज कल होने वाली तमाम बीमारियों से आदमी छुटकारा पा सकता है। बताया कि प्रशिक्षण शिविर सात अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक आयोजित किया गया है जिसमें प्रशिक्षकों द्वारा योग के साथ ही सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर के प्रथम दिन लगभग पांच दर्जन लोगों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। इस मौके पर हर्ष नारायण, जनार्दन, संजय सहारा, अरविंद, राजेश, प्रेमलता सिंह, वर्णिका अग्रवाल, निधि, मंजू श्रीवास्तव आदि रहे।