फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को बलिया से जोडने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में अलग-अलग पार्टियों द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जो लखनऊ से मांझी तक प्रस्तावित था उसे गाजीपुर तक बनाए जाने पर घोर निंदा की जा रही है। पूर्वांचल पीप्पुल्स पार्टी के जिला कार्यालय पर प्रभारी राजेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसे बलिया तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को बढ़ाने की मांग की गई। उधर धनंजय सिंह बिसेन की अध्यक्षता में जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा गया। जिसमें कहा गया है कि प्रदेश व केंद्र सरकार पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण बलिया जनपद तक कराए। बलिया जनपद से एक्सप्रेस वे को वंचित करना यह साबित करता है कि जनपद को विकास की मुख्य धारा से वंचित करने की साजिश की जा रही है। इस मौके पर आलोक सिंह, आशुतोष ओझा, अवनीश चौबे, अनिल सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें