चितबड़ागांव (बलिया)। राष्ट्रीय आयुष योजना के अंतर्गत चितबड़ागांव में 12 करोड़ की लागत से स्वीकृत 50 बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल का शिलान्यास व भूमिपूजन राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आयुर्वेद से बेहतर इलाज के लिए लोग देश के दक्षिणी राज्यों में जाया करते हैं। देश में मोदी के नेतृत्व में सरकार बनते ही आयुष मंत्रालय का पुनर्गठन किया गया, जिसके तहत आयुर्वेद, यूनानी, होमियोपैथ, योगा जैसी विद्याओं को बढ़ावा दिया जा रहा हैं। इसी क्रम में 50 बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण क्षेत्र ही नहीं अपितु जनपद के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि फेफना क्षेत्र का चतुर्दिक विकास करना उनका सपना हैं जिसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाना उनका मिशन रहा है। विधायक निधि से लेकर मुख्यमंत्री अनुदान योजना के अंतर्गत सैकड़ों लोगों को अनुदान दिलाने का काम किये हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी केअर योजना के माध्यम से 05 करोड़ नि:शुल्क इलाज की सुविधा प्रदान कर रही है। कहा कि वर्तमान देश व प्रदेश की सरकार जनकल्याणकारी व सामाजिक सुरक्षा क्षेत्र में अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं , सरकार वंचित व निचले तबके के कल्याण के अनेक योजनाओं को संचालित कर रही हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यदायी संस्था यू पी आर एन एस एस के परियोजना निदेशक जेपी एन सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ राजकुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा माधव प्रसाद गुप्त, विजय गुप्त, सूर्यदेव राय , प्रेम नाथ सिंह , शशिकला तिवारी , मोतीचंद गुप्ता , अमरजीत सिंह, संदीप तिवारी , कमलेश सिंह, जेपी सिंह, टुनटुन उपाध्याय, राजेश सिंह, भोला ओझा आदि रहे। अध्यक्षता प्रभुशंकर तिवारी व् संचालन श्रीनारायण मिश्र ने किया।